जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
“एक दिन – एक घंटा – एक साथ” थीम के अंतर्गत आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनजागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी एवं गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
छात्रों ने स्वच्छता के नारों एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान की सराहना करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया।