जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “आरटीआई ने सरकारी मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में सहायता की है”। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एम.पी.एस. परमार, सूचना अधिकार समिति की संयोजिका डॉ. दीपिका, निर्णायक मंडल में डॉ0 आराधना, डॉ0 सृष्टि एवं डॉ0 सुमिता पंवार जी उपस्थित रहे। सूचना अधिकार समिति के सदस्य डॉ0 लोकेश सेमवाल,डॉ0 गंभीर सिंह, डॉ डी0 आर0 नौटियाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके एवं वाणिज्य संकाय के छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ की गई।इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों/संकायों के 30 छात्र-छात्रायों ने प्रतिभाग किया एवं उक्त विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये।
आज की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर समीक्षा (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान पर कुलदीप खंडवाल (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान पर इशा (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) एवं अंकित भट्ट (बी0 कॉम0 पंचम सेमेस्टर) रहे।
प्रथम एवं द्वितीय आने वाले 2 छात्र/ छात्रा आगामी अक्टूबर माह में दून यूनिवर्सिटी , देहरादून में राज्य स्तरीय वाद -विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में, निर्णायक मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही डॉ. सुमिता पंवार (भूगोल संकाय), समिति की सदस्य डॉ. गंभीर सिंह (रसायन विभाग), सूचना अधिकारी की संयोजिका डॉ. दीपिका (वाणिज्य संकाय) तथा अंत में प्राचार्य डॉ. एम.पी.एस. परमार द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को सूचना का अधिकार के विषय मे जानकारी प्रदान की गई तथा साथ मे वक्तव्य शैली के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।