उत्तरकाशी : दैवीय आपदाओं में मृत आत्माओं की शांति के लिए व्यापार मण्डल बड़कोट करेगा महायज्ञ

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

व्यापार मण्डल बड़कोट के द्वारा आगामी दो अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक प्रज्ञा पुराण कथा एवम नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है व्यापार मण्डल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि पूरे प्रदेश और जिले में प्राकृतिक आपदाओं से इस बार बहुत जन माल का नुकसान हुआ है और कई लोग आपदा में मृत भी हुए है! विगत वर्षों से व्यापार मण्डल के द्वारा हर वर्ष धार्मिक आयोजन करते आ रहे है इस वर्ष दैवीय आपदाओं जिनकी जाने गई है उनकी आत्माओं की शांति के लिए इस बार महायज्ञ किया जा रहा है जिसमें दो अक्टूबर को दिव्य कलश यात्रा नगर में निकाली जाएगी और पांच अक्टूबर को विशाल भंडारा भी कराया जाएगा!बैठक में महामंत्री सोहन गैरोला, कोषाध्यक्ष सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, प्रकाश राणा, दिनेश चौहान, प्रदीप असवाल,मीडिया प्रभारी मदन पैन्यूली, नीरज रावत, महादेव उनियाल,अजय चौहान, सुशील पीटर,मनजीत उनियाल अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *