उत्तरकाशी : गिरोला तप्पड़ क्षेत्र में एसडीआरएफ ने नदी से किया युवक का शव बरामद, हुई शिनाख्त

 

जयप्रकाश बहुगुणा

मोरी/उत्तरकाशी

मोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसडीआरएफ ने टोंस नदी से एक युवक का शव बरामद किया है!मंगलवार को थाना मोरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गिरोला तप्पड़ नामक स्थान के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि शव नदी के बीच में फंसा हुआ है। टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में लगभग 2 से 3 किलोमीटर वैकल्पिक मार्ग अपनाकर शव को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान देव राज पुत्र श्री शेर सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम पाशा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई।उक्त युवक कुछ समय से लापता चल रहा था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *