जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तरकाशी के जिला महामंत्री परशुराम जगुड़ी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम मोल्डा स्थित माँ भद्रकाली के पौराणिक मंदिर पहुंचकर माँ भद्रकाली के दर्शन किये!जिला महामंत्री जगुड़ी ने माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर स्वजनों व क्षेत्र की खुशहाली ke लिए माता रानी का आशीर्वाद लिया!
भाजपा जिला महामंत्री बनने के बाद पहली बार माँ भद्रकाली के दरबार पहुंचे परशुराम जगुड़ी ने बताया कि वे समय समय पर माँ भद्रकाली के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए माता के दरबार में आते रहते है, माँ भद्रकाली वह दिव्य शक्ति है जो हर कार्य को सिद्ध व सफल करती है!उन्होंने मोल्डा में कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उनसे संघठन संबंधी चर्चा की तथा ग्रामीणों के बीच जाकर भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी!इस अवसर पर शांति प्रसाद बहुगुणा, रामप्रसाद बहुगुणा, पीताम्बर दत्त, सूर्यप्रकाश, श्रीमती प्रभा, श्रीमती तारी देवी मौजूद रहे!