छात्र संघ चुनाव : महाविद्यालय बड़कोट में 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे, उपाध्यक्ष पद पर बबली निर्विरोध हुई निर्वाचित

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में छात्र संघ चुनाव 2025-26 हेतु नामांकन प्रक्रिया पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुई। विभिन्न पदों पर कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शुभम शाह – अध्यक्ष, निकिता – अध्यक्ष, *बबली –उपाध्यक्ष*,तानिया – सह सचिव,नेहा डोभाल – सह सचिव,दिलीप कुमार – विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,हिमांशु लोही – विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,ध्रुव टम्टा – महासचिव,आयुष रावत – महा सचिव,मिलन – कोषाध्यक्ष,स्नेहा – कोषाध्यक्ष के पद के लिए नामांकन किया 24 सितंबर 2025 को नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन सूची प्रकाशित होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. विनोद कुमार* ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
निर्वाचन अधिकारी *डी.पी. गैरोला* ने बताया कि चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया *लिंगदोह समिति एवं छात्रसंघ संविधान* के प्रावधानों के अनुसार सम्पन्न कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शांति और पारदर्शिता के साथ पूरी हुई है और आगे भी चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *