उत्तरकाशी : मोरी में पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 

जयप्रकाश बहुगुणा

मोरी/उत्तरकाशी

मोरी तहसील के विभिन्न संग़ठनों ने पेपर लीक सहित कई अन्य कार्यों में धांधली की शिकायत करते हुए सीबीआई जाँच की मांग को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा है!शनिवार को तहसील मोरी के चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों, केदार गंगा घाटी विकास समिति, बेरोजगार युवा समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन समिति कार्यालय मोरी में की गई। जिसमे विभिन्न मांगो का ज्ञापन आवश्यक कार्यवाही हेतु राज्यपाल को प्रेषित किया गया। तहसीलदार के माध्यम से भेजे गये ज्ञापन में मांग की गई है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई द्वारा होनी चाहिए।तथा उत्तराखण्ड राज्य में जल जीवन मिशन योजना के सम्पूर्ण कार्यों की सीबीआई द्वारा जांच होनी चाहिए। उत्तराखण्ड राज्य में संचालीत पारम्परिक कृषि विकास योजना मे हो रहे कार्यों की जांच भी सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए ताकी योजना के अंतर्गत ब्याप्त भ्र्ष्टाचार का खुलासा हो सके!एवं
उत्तराखण्ड राज्य में सभी भर्तीयों सरकारी सेवायोजन के माध्यम से होनी चाहिए!ज्ञापन में कहा गया है कि यदि ज्ञापन में उलिखित मांगो पर एक माह के अंतर्गत कार्यवाही नहीं की जाती है तो अन्यथा की स्थिति में समस्त संगठनों धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जायेगा!ज्ञापन देने वालों में विपिन चौहान, अनिल राणा, प्रताप सिंह चौहान,विजयपाल रावत, अशोक, संजू लाल आदि शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *