उत्तराखंड की टीम ने राष्ट्रीय मिनी हैण्डबाल चैम्पीयनशिप में जीता कांस्य पदक, विजेता टीम में चिन्यालीसौड़ से रहे दो छात्र शामिल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

हैदराबाद में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय मिनी हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक जीता। उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ से बिरजा इंटर कॉलेज के कार्तिक सूद व मेरी माता स्कूल से अनंत गुनसोला इस पदक को पाने वाली विजेता टीम के सदस्य रहे ।
चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इनका स्वागत कर अभिनंदन किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह चैंपियनशिप 26 से 29 सितंबर तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी। इस पूरे टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने शुरू से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और हर मुकाबले में विरोधी टीमों पर हावी रही। गुरुवार को हैदराबाद से राष्ट्रीय मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर कार्तिक सूद व अनंत गुनसोला का जनपद के प्रवेश द्वार पीपल मंडी में उत्तरांचल हैंडबॉल एसोसिएशन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ढोल दमाव के साथ स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व पालिका अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड , व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर चौहान, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन बडोनी सहित विभिन्न दालों के लोग व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्तिक सूद व अनंत गुनसोला ने इस विजय का श्रेय कोच श्रीकांत बडोनी को दिया । जबकि कोच बडोनी ने श्रेय खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, समर्पण और अनुशासन को दिया।उन्होंने कहा कि बच्चों ने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है और हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है। इस जीत से न केवल उनका बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *