*भाजपा ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” पर किया जिला कार्यशाला का आयोजन, दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानसू में शनिवार को जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आत्मनिर्भर भारत के उत्तराखंड प्रदेश सहसंयोजक विशाल गुप्ता रहे, इस अवसर पर उतरकाशी जनपद के नवनियुक्त जिला प्रभारी नवीन ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ स्वराज विद्वान, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक महावीर सिंह नेगी, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता विशाल गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन जैसे कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है, इसका उद्देश्य वोकल फांर लोकल के संदेश को हर भारतीय तक पहुंचना है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी। मुख्य वक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही नीतियों एवं ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से-आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जीएसटी में ऐतिहासिक संशोधन स्वदेशी वस्तुओं एवं MSME को प्रोत्साहन मेक इन इंडिया व वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों पर विचार रखे।

जिला प्रभारी नवीन ठाकुर ने स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम प्रयोग का आह्वान करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने को कहा, यह अभियान केवल पहल नहीं बल्कि जन भागीदारी से निर्मित राष्ट्रीय शक्ति है, इसका मूल उद्देश्य है हर भारतीय को जोड़ना हर नागरिक को प्रेरित करना और हर घर तक आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाना।

जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार प्रसार करें। आत्मनिर्भर भारत संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का विस्तार है ,जिसका लक्ष्य भारत को सामाजिक और आर्थिक से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, स्वराज विद्वान, किशोर भट्ट,हरीश डंगवाल, जिला महामंत्री महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, राजेन्द्र गंगाडी,मनोजेन्द्र सिंह रावत, प्रेमदत भट्ट, राजीव नौटियाल, आलेंद्र भंडारी, परवीन असवाल, अमित रावत, अमिता परमार, राजीव परमार, रजनीश चौहान, कुलदीप नेगी, भारत सिंह बिष्ट, रमेश सेमवाल सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *