उत्तरकाशी:जोशियाडा बैराज से लापता व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया गया शव बरामद

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

बुधवार को रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ उजेली द्वारा संचालित सर्च अभियान के दौरान एक लापता व्यक्ति का शव जोशियाडा बैराज से बरामद किया गया।

एसडीआरएफ टीम के हेड कांस्टेबल शक्ति रमोला ने बताया कि बरामद किए गए शव की पहचान धाम सिंह राणा, उम्र 59 वर्ष, निवासी मुखवा, हाल निवास गरमपानी गणेशपुर गंगोरी के रूप में हुई है।

उक्त व्यक्ति दिनांक 26 अगस्त 2025 को गरमपानी गणेशपुर गंगोरी के पास भागीरथी नदी में बह गया था, जिनकी निरंतर खोजबीन एसडीआरएफ द्वारा की जा रही थी। आज टीम के अथक प्रयासों से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *