उत्तराखंड Express ब्यूरो
उत्तरकाशी
नगर के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश बडोला, प्रबंधक – पवित्रा लीला बाल वाटिका, अध्यक्ष – विश्व हिंदू परिषद उत्तरकाशी विगत पाँच वर्षों से गाय के गोबर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में अपना पंजीकरण कराकर हिमालयी पहाड़ी गाय के गोबर और गोमूत्र से दीपक, धूपबत्ती, हवन सामग्री और कंडे बनाने का उद्योग शुरू किया है।
अजय प्रकाश बडोला बताते हैं कि गोबर के कंडे जलाने से वातावरण शुद्ध होता है, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और धार्मिक दृष्टि से घर का वातावरण पावन बनता है। नवरात्र और दीपावली के अवसर पर शुद्ध गोबर से बने दीप जलाने से दस गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है।”
आने वाले दीपावली पर्व पर युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए यह बड़ा अवसर है। अजय प्रकाश बडोल हर रविवार अपने विद्यालय जोशियाडा में निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।
केवल ₹500 से यह उद्योग शुरू किया जा सकता है। दीपावली के समय लाखों रुपए तक की बिक्री संभव। सभी प्रकार की तकनीकी और विपणन सहायता अजय प्रकाश बडोला द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
यह पहल न केवल स्वरोजगार का माध्यम है, बल्कि जैविक और पर्यावरण-अनुकूल भी है। उत्तराखंड में इस तरह का कार्य करने वाला यह संभवतः पहला संस्थान है। सरकार से अपेक्षा है कि इस स्टार्टअप को प्रोत्साहन दे और यहां के उत्पादों को अन्य राज्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे, ताकि ‘लोकल से ग्लोबल’ का प्रधानमंत्री का सपना साकार हो सके!