उत्तरकाशी : एनसीसी कैडेट्स को पुलिस ने पढाया साइबर, महिला अपराध व सडक सुरक्षा का पाठ

 

बड़कोट/उत्तरकाशी(जयप्रकाश बहुगुणा)

समाज मे नशे के दुष्प्रभाव, साइबर, महिला अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतिये के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चालये जा रहे जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठैत द्वारा शुक्रवार को न्यू होली लाइफ इंटर कालेज, बड़कोट के जूनियर तथा सीनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट के साथ गोष्ठी आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव, साइबर, महिला अपराध, यातायात व राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के सम्बन्ध जानकारी देकर जागरुक किया गया। कैडेट्स को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा के उपाय और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुये साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता बतायी गयी। युवा पीढी मे दिनोदिन बढ रहे कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुये सभी को नशे से दूरी बनाने, स्वस्थ जीवनशैली व उज्जवल भविष्य के लिये मार्ग दर्शन किया गया। यातायात नियम, सड़क सुरक्षा के उपाय व यातायात संकेतों की जानकारी देने के साथ कैडेट्स को महिला अपराध व महिला सुरक्षा के विषय तथा डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प की जानकारी दी गयी।
इस दौरान पुलिस द्वारा कैडेट्स को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न “अशोक स्तम्भ” के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि यह हमारे राष्ट्र की एकता, गौरव और पहचान का प्रतीक हैं। हम सभी को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में उनका सही और मर्यादित उपयोग एवं आदर करना चाहिये, यह सम्मान देश की एकता और विविधता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गोष्ठी के दौरान स्कूल प्रबन्धक, अध्यापक एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *