जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (दायित्व धारी )रामसुंदर नौटियाल ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी तरह का जिहाद पनपने नहीं दिया जायेगा। जो कोई व्यक्ति घिनौनी हरकत कर यहां की संस्कृति को विकीर्त करने की कोशिश करेगा उससे सख्ती के साथ निपटा जायेगा, प्रशासन उचित तरीके से ऐसे ब्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करेगा!नौटियाल ने कहा कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित एक होटल में थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर थूक जिहादी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थूक जिहाद करने वाले आरोपी कुक व बिना वेरिफिकेशन के होटल पर कुक रखने के लिए होटल स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर होटल को सीज कर दिया है।रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि थूक जिहाद समेत किसी भी तरह के जिहाद के खिलाफ राज्य सरकार सख्ती से निपट रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश दिए कि देवभूमि का स्वरूप बिगाड़ने की मंशा पाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।