Crime news उत्तरकाशी : बडकोट में स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस का अवैध नशे के कारोबारियों/तस्करों विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग के दौरान कल रात्रि को अंशुमान शाह नाम के एक युवक को स्थान कृष्णखड्ड तुनालका बडकोट के पास से अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुध थाना बडकोट पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अंशुमान शाह पुत्र गोरी लाल निवासी ग्राम मस्सू थाना बडोकट उत्तरकाशी उम्र- 25 वर्ष है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *