जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री व कवि कुमार विश्वास ने बड़कोट के निकट त्रिवेणी संगम गंगनानी व माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में पहुंचकर पूजा अर्चना कर माँ यमुना का आशीर्वाद लिया तथा देश की सुख समृद्धि की कामना की!
प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपनी धार्मिक यात्रा पर बुधवार को उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के गंगानी में पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना तट पर विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव पहुंचे, जहां यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा मां यमुना से आशीर्वाद लिया।
बुधवार को प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी धार्मिक यात्रा के तहत अचानक हेलीकॉप्टर से यमुनोत्री धाम के निकट त्रिवेणी संगम गंगानी पहुंचे, उनके साथ प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी पहुंचे। गंगानी में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुमार विश्वास ने गंगानी में पूजा अर्चना की। गंगानी में यमुना तट पर यमुनोत्री मंदिर समिति, गंगा समिति एवं ऋषि जमदग्नि समिति के लोगों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई है।
उक्त पूजा अर्चना में गंगा मंदिर समिति के अंकित डिमरी, गणेश डिमरी, मुकेश डिमरी, हरीश डिमरी आदि ने प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार की पुरजोर से मांग की और जमदग्नि ऋषि मुनि महाराज मंदिर समिति की ओर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया!