जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलर द्वारा दूरभाष पर सूचना दी गयी है कि तहसील भटवाड़ी के ग्राम भंकोली से लगभग 5 km पैदल दूर स्थान क्वारी नामे तोक में (जंगल) श्री सूरत सिंह पुत्र श्री गुलाब सिंह दिनांक-13.11.2025 को अपनी गौशाला (छान) में बकरियों बंद कर रात्रि विश्राम अपने घर भंकोली आ गये थे। आज दिनांक- 14.11.2025 को समय प्रातः करीबन 11 बजे सूरत सिंह जब अपने गौशाला (छान) पहुंचे तो भालू द्वारा गौशाला( छान) को तोड़कर भेड़/बकरियों पर हमला किया, जिसमे 08 भेड़ एवं 02 बकरी को भालू द्वार मारी गयी तथा 04 बकरियां घायल होने की सूचना हैं।
वन विभाग की टीम मौके पर है। राजस्व उप निरीक्षक तथा पशुचिकित्सा की टीम को अवगत करा दिया गया है।