जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
जनपद के सीमांत विकासखंड भटवाड़ी में भालू का आतंक विगत कुछ दिनों से जारी है, जिसके कारण लोग दहशत में हैँ, गत दिन एक महिला को हमला करके भालू द्वारा जख्मी किया गया है, जबकि गौशाला में बंधी एक गाय को भालू ने हमला कर मार डाला व दो अन्य मवेशियों को जख्मी कर दिया है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक, क्यार्क, भटवाड़ी के जॉच आख्यानुसार अवगत कराया गया है कि रविवार दोपहर लगभग 01:00 बजे ग्राम नटिण के पलारी नामें तोक में एक महिला श्रीमती भरत देई पत्नी श्री राजेन्द्र सिंह ग्राम नटिण वाली पर अचानक भालु द्वारा हमला किया गया। जिस कारण उक्त महिला समान्य घायल हुई है। जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी में उपचाराधीन है। इसके अतिरिक्त भालू द्वारा कल रात्रि को ग्राम क्यार्क तहसील भटवाड़ी मध्ये केफरा नामें तोक में छान तोड़कर छान के अन्दर श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री धर्म सिंह के बंधी गाय पर भालू द्वारा हमला कर दिया गया है, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हुई है तथा श्री विजयपाल सिंह पुत्र श्री चन्दन सिंह व श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी ग्राम क्यार्क वालों की एक-एक बैल पर भालू द्वारा हमला कर जखमी किये गये हैं। उक्त के सम्बन्ध में वन विभाग को अवगत करा दिया गया है!