जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी
मोरी विकास खंड के सहकारी समिति जखोल में कार्यरत रहे सचिव को वित्तीय अनियमितता व गबन के मामलों में दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है!जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां उत्तरकाशी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद उत्तरकाशी में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत संचालित जखोल बहुद्देशीय सहकारी समिति लि० जखोल विकास खण्ड मोरी जनपद उत्तरकाशी में पूर्व में कार्यरत श्री अरविन्द बसियाल, निलम्बित सचिव, पर जखोल बहुद्देशीय सहकारी समिति लि० जखोल एवं जखोल समिति के ग्रामीण बचत केन्द्र, जखोल तथा जखोल समिति के सांकरी में संचालित उपकेन्द्र सांकरी ग्रामीण बचत केन्द्र, सांकरी में वित्तीय अनियमितता एवं गबन के आरोप लगे थे। जिसकी गहन विभागीय जांच सहकारिता विभाग के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा की गई। विभिन्न स्तरों पर की गई विभागीय जांचों में श्री अरविन्द बसियाल को जखोल बहुद्देशीय सहकारी समिति लि० जखोल एवं जखोल समिति के ग्रामीण बचत केन्द्र, जखोल तथा जखोल समिति के सांकरी में संचालित उपकेन्द्र सांकरी ग्रामीण बचत केन्द्र, सांकरी में वित्तीय अनियमितता एवं गबन का दोषी पाया गया है। वित्तीय अनियमितता एवं गबन में जांच उपरान्त दोषी पाये जाने पर श्री अरविन्द बसियाल को उनकी सेवा से तत्काल बर्खास्त किया गया है