*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : कार दिलवाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधडी, एक अभियुक्त गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी*

थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा कार दिलवाने के नाम पर धोखाधडी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। माह सितम्बर 2025 में एक व्यक्ति द्वारा थाना धरासू पर देहरादून निवासी मोहम्मद सैफी(जो गाडी क्रय-विक्रय का काम करता है) के विरुद्ध ऑल्टो कार दिलवाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मोहम्मद सैफी के विरुद्ध थाना धरासू पर भारतीय न्याय सहिंता की धारा 318(4) के अन्तर्गत धोखाधडी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसएचओ धरासू की देखरेख में अपराध की विवेचना उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, चौकी प्रभारी गेंवला के द्वारा संपादित की जा रही थी। मामले में विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्त द्वारा नोटिस की शर्तों का पालन नहीं किया गया, विवेचना मे पुलिस को सहयोग प्रदान नही करने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुये धरासू पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त मोहम्मद सैफी को ब्रह्मखाल बाजार से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद सैफी(28 वर्ष), निवासी एमडीडीए, भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर देहरादून है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *