
जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी
सीमांत विकासखंड के एक गांव में भीषण अग्निकांड की सूचना मिली है! जिसमें एक ब्यक्ति के मौत की प्राथमिक सूचना मिली है, ब्यक्ति का नाम आसमु बताया गया है!
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार :- कालर द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील मोरी के ग्राम सटटा मे 02 आवासीय भवनों मे आग लगने की सूचना है उक्त स्थान हेतु पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम रवाना हुयी है।जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान व क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना पर दुख ब्यक्त किया है! विधायक घटना स्थल को रवाना हुए है!