*उत्तरकाशी : 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी*

 

उत्तरकाशी पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी / अवैध शराब का क्रय-विक्रय करने वालों तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चला रही है। कल शुक्रवार की रात्रि को चौकी डुण्डा, कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चिणाखोली जाने वाली सड़क के पास से शुभम नाम के एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किये गये।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश राणा-चौकी प्रभारी डुण्डा, कॉन्स्टबल अनिल कुमार, राजेन्द्र गोस्वामी शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *