जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जनपद की डुंडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण एक ब्यक्ति की मौत हो गईं, जबकी एक ब्यक्ति घायल हो गया है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है!
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र श्री मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दूरभाष से सूचना मिली कि दो मजदूर व्यक्ति ग्राम चमकोट में मजदूरी के कार्य हेतु गये थे जिनके द्वारा गत रात्रि में ठंड से बचाव हेतु आलाव/अगेठी जालायी गयी थी। जो दोनो व्यक्ति बेहोशी की हलात में पाये गये थे। पुलिस / 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से दोनों व्यक्तियों को बेहोशी की हलात में जिला चिकित्याल में लाया गया! जिसमें चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है तथा दुसरे घायल व्यक्ति का जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार किया जा रहा है!मृतक श्री प्रमोद जोशी पुत्र श्री नत्थी प्रसाद जोशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बीरपुर डुण्डा तहसील डुण्डा है जबकी घायल श्री सुरेश चन्द्र पुत्र श्री बिंदी लाल निवासी ग्राम बीरपुर डुण्डा तहसील है!