जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बड़कोट, उत्तरकाशी में दिनांक 21 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में पाठ्यपुस्तकों में स्थानीय भाषाओं के समावेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आये शिक्षकों द्वारा जनपद उत्तरकाशी की प्रमुख स्थानीय भाषाओं रंवाल्टी, बांगाणी और जाड को पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने के उद्देश्य से इन स्थानीय भाषाओं में पाठ्यवस्तु का निर्माण किया गया, इस कार्यशाला में पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 की पाठ्यवस्तु को स्थानीय भाषा में अनुवाद किया गया साथ ही पाठ्यवस्तु में स्थानीय ज्ञान परम्परा को शमिल करने के लिये भी विभिन्न विषयवस्तु को भी निर्मित किया गया है, कार्यशाला में संस्थान के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय भाषा में पाठ्य वस्तु निर्माण का यह कार्य एक नावाचारी प्रयास है जो नई शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर उतारने की अनूठी पहल है, इससे निःसन्देह इन भाषाओं की विशिष्ठ ज्ञान परम्पराओं का संरक्षण भी किया जा सकेगा, उन्होंने इस कार्य को और अधिक विस्तारित करने के लिये भविष्य में कार्यायोजना निर्मित करने हेतु निर्देशित भी किया ,इस कार्यशाला का समन्वयन संस्थान के प्रवक्ता शांति रतूड़ी द्वारा किया गया!