जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की धरपक्कड के साथ आपराधिक गतिविधयों में संलिप्त लोगों व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में प्रभारी निराक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर द्वारा कोतवाली मनेरी क्षेत्र के अभ्यस्त अभियुक्त रवीन्द्र सिंह राणा(50वर्ष) निवासी कामर, भटवाडी, उत्तरकाशी के लगातार अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त रहने पर हिस्ट्रीशीट खुलवायी गयी। हिस्ट्रीशीटर रवीन्द्र उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली मनेरी, कोतवाली उत्तरकाशी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढवाल आदि में अवैध चरस की तस्करी के मामलें पंजीकृत हैं, जिस कराण अभियुक्त की निगरानी हेतु पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक धरासू, मनोज असवाल के नेतृत्व में धरासू पुलिस की टीम द्वारा रुकम सिंह(36 वर्ष) व राजू लाल(51 वर्ष) नाम के 2 अभियुक्तों को क्रमशः 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब व 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनो के विरुद्ध कोतवाली धरासू पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अलग-अलग मामले पंजीकृत किये गये। गिरफ्तारी व शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम में नीरज गुलेरिया, सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल तोमर, नीलम भारती शामिल रहे!