*उत्तरकाशी : एसपी द्वारा की गयी अभियान ऑपरेशन स्माईल की समीक्षा बैठक,गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के निदेशों के क्रम मे गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2026 से 2 माह का “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में ऑपरेशन स्माईल अभियान की समीक्षा करते हुये बाते एक माह के दौरान उत्तरकाशी पुलिस की ऑपरेशन स्माईल की टीम द्वारा किये गये कार्यो की प्रोग्रेस को चैक किया गया। उनके द्वारा टीम को गुमशुदाओं की तलाशी के साथ मानव तस्करी तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश। सीमावर्ती जनपदों तथा जरुरत पडने पर गैर प्रान्तो मे भी गुमशुदओं की तलाश करने हेतु बताया गया। वर्ष 2019 से गुमशुदा हुये महिला, पुरुष व बच्चों की तलाशी हेतु ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा एक महिला को सकुशल बरामद किया गया है शेष गुमशुदाओं की तलाशी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा माघ मेले के दौरान परिजनों से बिछुडे 4 बच्चों को भी सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

उक्त समीक्षा मीटिंग के दौरान ऑपरेशन स्माईल अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल रावत, अपर उपनिरीक्षक पवन बडोनी, श्रीमती माया असवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *