*उत्तरकाशी : परीक्षार्थी छात्राओं द्वारा तैयार किए गए गढ़ भोज की खुशबू से महक उठा विद्यालय परिसर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*नौगांव/उत्तरकाशी*

राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव की छात्राओं द्वारा गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में तैयार किए गए गढ़ भोज की खुशबू से विद्यालय परिसर महक उठा। बालिकाओं ने ऐसे व्यंजन तैयार किया कि पूरा परिसर पहाड़ की परंपराओं, रंगों और स्वाद से भर गया!

गेहूं- चावल के आटे और काले तिल- गुड़ से बने उल्वे, सीड़ों के साथ पिनवे, लगड़ी, असके, हरसे, पीले कद्दू का रायता, भात, पहाड़ी मोटी दाल, कोदे की रोटी, सिलबट्टे में पीसी गई भट्ट- अलमोड़ा- तिल- पोदिने आदि की चटनियां और चाय की बर्फी आदि कई व्यंजन परोसे गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने बताया कि इन पकवानों ने पुराने दिनों की याद ताज़ा कर दी है। पौराणिक परंपराओं को सहेजकर, उन्हें नई पीढ़ी के माध्यम से आगे तक बढ़ाना बहुत ज़रूरी है। ऐसे आयोजनों से गढ़ भोज की इस परंपरा को विद्यालय व जनपद स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रचार- प्रसार से भी बल मिलेगा।

शिक्षक अनिल बहुगुणा ने कहा कि छात्राओं ने जो स्थानीय पकवान तैयार किये हैं, वो बहुत स्वादिष्ट बनाए हैं। जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को अपनाएंगे, तभी आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी। उक्त आयोजन के संयोजक शिक्षक सुरक्षा रावत ने “जाड़ी संस्था” के द्वारिका प्रसाद सेमवाल एवं छात्र-छात्राओं सहित सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को गढ़ भोज की महत्ता एवं इनसे मिलने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया। उनके अनुसार हमें अपने परंपरा, पहचान और विरासत को हमेशा कायम रखना होगा।गढ़ भोज को परोसती हुई स्थानीय वेशभूषा में सजी कनिका गौड़ और ऋषिका ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी पारंपरिक पोशाक ने गढ़- संस्कृति की असली झलक पेश की।

इस आयोजन में प्रधानाचार्य नरेश रावत, इंदर सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, राजेश, कुसुम रावत, अनीता नौटियाल, प्रकाश भंडारी, श्रीप्रकाश नौटियाल, राजेश शोकटा, अनिल बहुगुणा, सुरक्षा रावत, देवी सिंह रांगड़, कुलभूषण गौड़ आदि मौज़ूद रहे। शिक्षक नितेश चौहान और विशम्बर नौटियाल का इसमें विशेष सहयोग रहा। छात्राओं में खुशी, आरुषि, पूजा, कनिका, स्वाति, वंशिका, आरुषि, आयुषी, मुस्कान, प्रतीक्षा, साक्षी, मोनिका, मानवी, राधिका, सोनाक्षी, ऋषिका, मानसी, कनिका, अनमोल राणा, क्रिश गौड़, दिपांशु नौटियाल, रजत, श्रुति, नव्या, शिवन्या, आदि.. सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *