जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/देहरादून
उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में यमुना नदी में जमा मलवा/उपखनिज के निकासी की सरकार ने अनुमति दे दी है, उपरोक्त उपखनिज के निकासी का शासनादेश जारी कर दिया गया है!भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सरकार के द्वारा शासनादेश जारी करने पर प्रसन्नता ब्यक्त की है!दिनांक 30 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से स्यानाचट्टी क्षेत्र (तहसील बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी) में खनन/उपखनिज की निकासी हेतु रिवर ड्रेजिंग अनुदा की अनुमति से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दी गई है,जिससे आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण, विकास और स्थानीय लोगों की आजीविका को नई गति मिलेगी।
भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि..
“आपदा में भी सेवा, संवेदना और समाधान—यही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
स्यानाचट्टी के प्रत्येक प्रभावित परिवार को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी लड़ाई आपकी अपनी है,और आपके साथ खड़े रहना हमारा दायित्व ही नहीं, हमारा कर्त्तव्य भी है।
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ विकास, संवेदना और समाधान का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।