*गौरवान्वित पल : उत्तरकाशी की रंवाई घाटी के एक और होनहार युवक ने बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान, ग्राम पालर के श्लोक नौटियाल बने सेना में लेफ्टिनेंट*

 

*जयप्रकाश बहुगुणा*

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

उत्तरकाशी जनपद की रंवाई घाटी के ग्राम पालर, पट्टी ठकराल के श्लोक नौटियाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है!बड़कोट तहसील के ग्राम पालर निवासी श्लोक नौटियाल पुत्र शांति प्रसाद नौटियाल ने भारतीय सेना की रजपूत रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर सफलता हासिल की है!पासिंग आउट परेड के बाद श्लोक नौटियाल भारतीय सेना में शामिल हो गये हैँ!
जो रंवाईं घाटी कभी राजा–सामन्तों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ी रही, और जिस पावन धरती के वीरों ने अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए तिलाड़ी काण्ड में अपने प्राणों की आहुति देकर स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लौ जलायी —
आज उसी वीर भूमि के तीन होनहार नौटियाल लालों ने राष्ट्र सेवा के उच्च पदों पर चयनित होकर रंवाईं घाटी का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।
✨ ऋषभ नौटियाल (सुनाली परोला) — यूपीएससी
✨ आशुतोष नौटियाल (ग्राम गुलाड़ी) — यूपीएससी
✨ श्लोक नौटियाल (ग्राम पालर, पट्टी ठकराल | हाल निवासी तिलोथ, निकट MDS उत्तरकाशी) — लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट, भारतीय सेना
विशेष रूप से लेफ्टिनेंट श्लोक नौटियाल ने पासिंग आउट परेड के पश्चात भारतीय सेना में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा का जो गौरव प्राप्त किया है, वह पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुजनों, इष्टमित्रों, ग्राम वासियों एवं समस्त परिवारीजनों, बन्धु बान्धओं के आशीर्वाद, संस्कार और प्रेरणा का ही परिणाम है।इन सभी वीर सपूतों और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। श्लोक नौटियाल (ग्राम पालर, पट्टी ठकराल | हाल निवासी तिलोथ, निकट MDS उत्तरकाशी) — लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट, भारतीय सेना (इनके पिता श्री शांति प्रसाद नौटियाल प्रधानाचार्य पी एम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी उत्तरकाशी।)
विशेष रूप से लेफ्टिनेंट श्लोक नौटियाल ने पासिंग आउट परेड के पश्चात भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा का जो गौरव प्राप्त किया है, वह पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *