*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरकाशी की शिक्षिका,कवयित्री कुलवंती रावत को नेपाल से मिला “स्त्री शक्ति सम्मान”*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी /लुंबिनी*

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की कवयित्री तथा शिक्षिका कुलवंती रावत को नेपाल में सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जिले की कवयित्री तथा शिक्षिका कुलवंती रावत को स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
नेपाल भारत मैत्री विकास, मिथिला तथा अवध सांस्कृतिक पर्यटन विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, हिंदी तथा नेपाली भाषा को मैत्री भाषा के रूप में प्रचार प्रसार करने तथा देश विदेश की विभिन्न क्षेत्र की महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में रावत को सम्मानित किया गया है। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आज कुलवंती रावत के साथ नेपाल, भारत सहित विश्व के सात देश की 300 महिला कवयित्रियों, लेखिकाओं, समाज सेविकाओं और शिक्षिकाओं को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कुलवंती रावत जिले की एक प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री और शिक्षिका हैं, इनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न पत्रिकाओं तथा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है। संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कुलवंती रावत को सम्मानित करते हुए कहा – उत्तराखंड की धरती बहुमुखी प्रतिभाओं से भरी है, इसी धरती की होनहार प्रतिभा के रूप में आज कुलवंती रावत को सम्मानित कर गर्व हो रहा है। ऐसी रचनात्मक क्षमता की धनी प्रतिभाओं की राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग तथा सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था बन चुकी है जो समय समय पर विकास विभिन्न भौतिक तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करती आई है। कवयित्री कुलवंती रावत को देश विदेश से दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए कुलवंती रावत ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा – शब्द प्रतिभा हम सभी साहित्य सर्जकों के लिए वरदान बनकर सामने आया है, संस्था के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है। देश विदेश के हजारों कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने में संस्था की प्रशंसनीय भूमिका रही है। प्रतिभा चयन समिति संयोजक डॉ प्रीति प्रसाद प्रीत ने सम्मानित सभी प्रतिभाओं को बधाई देते हुए भविष्य के आयोजनों में सक्रियता से सहभागी होने के लिए अनुरोध किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *