*उत्तरकाशी ब्रेकिंग : दो अलग -अलग जगहों पर आग लगने से आवासीय भवन व सामान जलकर हुआ खाक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि समय 11:54 बजे ग्राम हर्षिल में श्री राजेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम धराली (छोलमी) के झोपड़ी (लकड़ी) में आग लगी। थाना हर्षिल पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त आग को रात्रि समय लगभग 01:00 बजे बुझाया गया। आग लगने से झोपड़ी तथा झोपड़ी में जिसका सामान श्री साजिद (भगत) रखा सामान था जो जलकर नष्ट हुआ हैं। अन्य कोई जनहानि अथवा पशु हानि नहीं हुई है।
दूसरी घटना में ग्राम प्रधान सिल्ला द्वारा अवगत कराया गया है कि गुरुवार को प्रातः समय लगभग 09:00 बजे तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला में श्री जसपाल सिंह पुत्र श्री चैत सिंह के आवासीय भवन में आग लगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त आग को प्रातः समय लगभग 09:30 बजे बुझाया गया। आग लगने से आवासीय भवन तथा भवन में रखा सामान जलकर नष्ट हुआ हैं। अन्य कोई जनहानि अथवा पशु हानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *