*उत्तरकाशी : पूर्ति विभाग की छापेमार टीम ने ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 10 सिलेंडर किये जब्त व पिकअप वाहन से पकड़े 50 घरेलू गैस सिलेंडर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*चिन्याली सौड़ /उत्तरकाशी*

वर्तमान में पश्चिम एशिया एंव खाड़ी देशों में व्याप्त तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण ईंधन आपूर्ति / परिवहन एंव वितरण प्रणाली प्रभावित होने से देश सहित जनपद अन्तर्गत भी ईंधन आपूर्ति में कमी होने की संभावना है। उक्त के दृष्टिगत जनपद के सभी ईंधन स्टेशन पर आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत ईंधन (डीजल/पेट्रोल/कैरोसिन / एलपीजी गैस) का भण्डारण रखा जाना आवश्यक होगा। इस क्रम में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार के नेत्रत्व में टीम प्रभारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुख्यालय मनोज सोनी एंव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश जगूडी द्वारा चिन्यालीसौड में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम, घरेलू गैस की कालाबाजारी तथा जमाखोरी रोकने के उददेश्य से छापेमारी का अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 10 घरेलू गैस सिलेन्डर पकडे गये। उक्त घरेलू गैस सिलेन्डरों को राजकीय अन्न भण्डार चिन्यालीसौड़ में गोदाम प्रभारी की अभिरक्षा में रखा गया तथा निर्देश पारित किये गये कि संबंधित सिलेन्डर के दावेदारों अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से शपथ पत्र प्राप्त कर ही उन्हे अवमुक्त किया जाये तथा भविष्य में घरेलू गैस सिलेन्डर को व्यावसायिक स्थानों पर रखने अथवा उपयोग में लाये जाने की पुनरावृत्ति पर वैधानिक कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त चिनियालीसौड मुख्य बाजार में एक पिकअप वाहन जो कि एचपी गैस ऐजेन्सी का होना बताया गया है उसमें 50 घरेलू गैस सिलेन्डर पाये गये। वाहन चालक द्वारा मौके पर कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त वाहन से वितरण किये गये घरेलू गैस सिलेन्डरों में गम्भीर अनियमितायें प्रकाश में आयी है जो प्रथम दृष्टिया कालाबाजारी प्रतीत हो रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही है तथा जॉच अवधी तक उक्त वाहन मय 50 सिलेन्डर इण्डेन गैस ऐजेन्सी चिनियालीसौड के गोदाम प्रभारी की सुपुदर्गी कर उनकी अभिरक्षा में रखा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा गोदाम प्रभारी इण्डेन गैस चिनियालीसौड से यह जानकारी भी पायी है कि वर्तमान में गैस ऐजेन्सी से पूर्व की भांति ऑफलाईन बुकिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है तथा गैस की आपूर्ति भी सामन्य की ओर है। एक रिफिल के 25 दिन बाद दूसरा रिफिल किया जा सकेगा। अतः अफवाहों से बचे तथा नियमों का अनुपालन करें। गैस गोदाम पर उपलब्ध उपभोक्ता द्वारा भी अवगत कराया गया है कि उनको आसानी से गैस उपलब्ध हो रही है तथा उन्होन भी सभी लोगों को अपना संदेश दिया कि सभी लोग अपनी ऑफलाईन बुकिंग गैस ऐजेन्सी से करवाकर या आनलाईन करवाकर उनकी तरह आसानी से गैस प्राप्त कर सकते है। छापेमारी टीम में पूर्ति निरीक्षक रमेश सिंह खरोला, पूर्ति निरीक्षक महेन्द्र पंवार, सुशील राणा, प्रदीप कुमार, कपिल एंव नरेश राणा, मनोज बिष्ट, आशीष चौहान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *