जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
अपर यमुना वन प्रभाग, बडकोट अन्तर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम हेतु अग्रिम पंक्ति के क्षेत्रीय वन कर्मचारियों क्यूआरटी एवं ग्राम स्तर पर गठित पीआरटी के कौशल वर्धन करने के उददेश्य से शनिवार को वन चेतना केन्द्र बडकोट में साधुलाल पलियाल, उपप्रभागीय वनाधिकारी के अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से आए विशेषज्ञ डॉ0 आईपी बोपन्ना एवं हेम शंकर मन्दोला द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने एवं फील्ड स्तर पर वनकर्मियों को गस्त के दौरान वन्यजीव के पगमार्क, पिलेट्स एवं अन्य इनडाइरेक्ट एविडेंस एवं वन्यजीव के व्यवहार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई
कार्यशाला अन्तर्गत उप प्रभागीय वनाधिकारी साधू लाल द्वारा ग्राम स्तर पर गठित प्राइमरी रिस्पॉन्स टीम के सभी सदस्यों को वन्यजीव एवं मानव के सहअस्तित्व के महत्व के बारे में अवगत कराया साथ ही साथ मानव वन्यजीव संघर्ष के मूल कारणों एवं उसके निवारण के संबंध में जानकारी देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया!
कार्यशाला में आशीष नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी कुथनौर रेंज एवं शेखर राणा, वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज द्वारा भी बढ़ते मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के संबंध में विचार रखे गए।
कार्यशाला के अंत में सभी पीआरटी एवं क्यूआरटी सदस्यों को आवश्यक किट वितरण भी किया गया!