जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मार्च) के अंतर्गत रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा एवं श्रमदान रैली का आयोजन किया गया साथ ही विद्यालयी बच्चों के लिए चित्रकला,काव्य पाठ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बोंगा गांव में स्वच्छता रैली निकालते हुए इंद्रावती गार्ड के तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
प्राथमिक विद्यालय बोंगा के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला,काव्य पाठ व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सुंदर पेंटिंग व रंगोली बनाई इसके साथ ही गंगा स्वच्छता पर अपने विचार भी रखे।
इस अवसर पर नमामि गंगे समिति की संयोजक डॉ मधु बहुगुणा सदस्य एवं एनएसएस प्रभारी डॉ प्रदेव सिंह,डॉ नेहा गोस्वामी, छात्र संघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, सचिव शुभम चमोली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।