*उत्तरकाशी : गंगोत्री -यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी, सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

जनपद में मौसम के करवट बदलते ही यहां स्थित दोनों धामों गंगोत्री -यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकी निचली घाटियों में ठंड ने एकबार पुनः दस्तक दे दी है!बर्फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से आगे गंगोत्री तक अवरुद्ध हो गया है, जिसे संबंधित विभाग खोलने की कोशिश में जुटा है! उत्तरकाशी जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम बदल गया है। रुक रुककर हो रही बारिस के कारण जनपद में ठंड एक बार पुनः लौट आई है!हालांकि खेती किसानी के लिए यह बरसात अच्छी मानी जा रही है!तथा पिछले कई दिनों से बारिस न होने के कारण खराब होने की कगार पर आई गेहूँ, मसूर, मटर की फ़सल में अब कुछ हद तक सुधार होने की गुंजाईश देखी जा रही है! दो दिन से हो रही बारिश से जहाँ ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो वही निचले इलाकों में ठंड बहुत बढ़ गई है। जनपद मुख्यालय के साथ साथ जनपद की सभी तहसीलों में हल्की बारिश हो रही है।इस बदलते मौसम के कारण गंगा और यमुना घाटी में ठंडक अचानक बढ़ गई है। तापमान माइनस में पहुंचने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है और अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।बारिस के चलते स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है।विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के साथ जानकीचट्टी,खरसाली, मुखवा और हर्षिल में भी बर्फबारी हो रही है।जबकी केदार कांठा, हरकीदून घाटी, बौख टिब्बा, सांकरी के आसपास व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी लगातार बारिस हो रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *