उत्तरकाशी :लोस चुनाव के लिए भाजपा ने की विधानसभावार चुनाव प्रबंधन समिति घोषित

जयप्रकाश बहुगुणा 
उत्तरकाशी

उतरकाशी जनपद में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर चुनाव कार्यालय खोलने के बाद अब विधानसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर विभिन्न कार्यों की जिम्मदारियां बांटी गई है!

भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा की ओर से जारी गंगोत्री, यमनोत्री, पुरोला, विधानसभा हेतु इस समिति में 28 विभागों के लिए प्रार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान को गंगोत्री विधानसभा का चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ,एवं सह संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार व प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष जगत सिंह चौहान, यमुनोत्री विधानसभा में संयोजक केदार सिंह रावत, सह संयोजक भरत सिंह रावत, प्रभारी सत्ये सिंह राणा, पुरोला विधानसभा में संयोजक दुर्गेशवर लाल विधायक पुरोला, सह संयोजक श्रीमती आनंदी राणा, प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट को जिम्मा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *