उतरकाशी : बड़कोट में पम्पिंग योजना स्वीकृति की मांग को लेकर संत केशवगिरि महाराज गई अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल शुरु

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उतरकाशी

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए प्रस्तावित तिलाड़ी से बड़कोट पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति के लिए आज शनिवार से संत केशवगिरी महाराज ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल आरम्भ कर दी है।शनिवार को चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से बड़कोट मुख्य बाजार सहित तहसील तक सैकड़ो नगर वासियों ने पम्पिंग योजना की मांग को लेकर जुलुस प्रदर्शन किया।जनपद के नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी के लिए एक महिने से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया जबकि हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगरवासियों ने चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से तहसील तक ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती के साथ प्रदर्शन किया और सरकार से पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।इधर तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए क्रमिक धरना अब अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील करते हुए भुख हड़ताल को नगर के सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे। नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी योजना से बड़कोट का पेयजल संकट कम नही होगा। यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है ,धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से जल्द पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए चार महीने से परेशान है और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया ,सरकार जल्द विचार करे। पहले दिन अनिश्चितकालीन धरने में बैठने वाले जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सहकारी समिति अध्यक्ष अजय रावत,प्रवीन सिंह रावत,दिपेंद्र मिश्रवान और जय सिंह चौहान बैठे। जबकि प्रदर्शन में पूर्ण सिंह रावत, अजय सिंह बडिया, पूरण फर्स्वाण,विजय सिंह भक्त,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा,राजाराम जगूड़ी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, संजय अग्रवाल,नरोत्तम रतूड़ी, सत्य प्रसाद ,पीएन नौटियाल ,कपिल राणा,नीरज रावत,सोबेन्द्र सिंह,रमेश सिंह, यशवंत रावत,शांति प्रसाद,तेग सिंह,मनवीर सिंह,झावर सिंह राणा,सोहन गैरोला,तरवीन रामप्रकाश,ललिता भंडारी,ममता,देवेश्वरी चौहान ,अमित,जयशीला, सरिता,गीता,बबिता, कमला देवी, सोना देवी,स्वतंत्रीदेवी,एलासी ,जगदम्बा ,मनीषा,रीना, सुमन चौहान,राजकुमारी,भारती,गोपाल भंडारी,महिपाल,मंजू गौड़ ,निशा,शकुंतला,बनिता,,असरफी,ठाकुरी देवी,विजयपाल ,प्रवीन जगदीश ,दलवीर सिंह,सुनपायी,राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *