अतिवृष्टि से यमुनोत्री धाम व आसपास क्षेत्र मे हुए नुकसान का सीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण , दिये जरूरी निर्देश

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा बड़कोट /उतरकाशी

विगत दिनों भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम परिसर की सुरक्षा दिवार सहित यात्रा व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई थी l आज शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री जय किशन ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर, क्षतिग्रस्त मन्दिर समिति से जुड़ी परिसम्पत्तियां का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया l
उन्होंने यमुनोत्री धाम पहुंचने से पूर्व जानकी चट्टी में यमुना नदी के जलस्तर से नुकसान पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया l पार्किंग स्थल में होने वाले कार्यों को लेकर सम्बंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l यमुनोत्री धाम में हुये नुकसान का शीघ्र आंकलन कर इस ओर निमार्ण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के भी उन्होंने निर्देश दिये lइस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि यात्रा सुगम व सुरक्षित तरीके सम्पादित करने के लिये सजगता से कार्यों का निर्वाहन किया जाना महत्वपूर्ण है l
अतः किसी भी प्रकार से घटित प्राकृतिक घटना के दौरान अविलंब आपदा कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क स्थापित किया जाये l तत्पश्चात यात्रा पड़ावों व यमुनोत्री धाम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका के तहत फूल, धूप, आदि स्थानीय काष्ठ कला, ऊनी वस्त्रों की विक्रय करने की उपलब्धता को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया l उनके द्वारा आजीविका कार्यों को ओर प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी l इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सतीश चंद जोशी, आजीविका परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय, यमुनोत्री मन्दिर समिति उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, सचिव सुरेश उनियाल सहित जिला पंचायत के आला अधिकारी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *