सम्मान : जान जोखिम में डालकर वन तस्करों को पकड़ने वाले वन बीट अधिकारी को प्रमुख वन सरंक्षक ने किया सम्मानित

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/ उतरकाशी

अपर यमुना वन प्रभाग की रंवाई रेंज में तैनात कपिल लाल को सराहनीय कर्तब्य निर्वहन के लिए 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूबे के प्रमुख वन सरंक्षक ने प्रसस्ती पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया।वन बीट अधिकारी कपिल को सम्मान मिलने पर अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर सहित समस्त वन कर्मियों ने खुशी ब्यक्त करते हुए बधाई व शुभकानाएं प्रेषित की है।
रंवाई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शेखर राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कपिल एक कर्मठ व जाबाज वन बीट अधिकारी है, कुछ माह पूर्व बहुमूल्य वन सम्पदा की तस्करी की सूचना पर कपिल साथी वन कर्मियों के साथ तस्करों को पकड़ने के अभियान पर थे लेकिन वन तस्कर अंधेरा होने के कारण जंगल में भाग निकले लेकिन वन बीट अधिकारी कपिल ने तस्करों का पीछा करते हुए उन्हें धर दबोचा , उक्त अभियान के दौरान कपिल को चोट लग जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल भी हो गये थे। शेखर राणा ने कपिल को सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की ।कपिल को प्रमुख वन संरक्षक के हाथों सम्मानित होने पर एस डी ओ साधुलाल, वन कर्मी जवाहर लाल,तारा चंद ,चंडी प्रसाद डिमरी,भगवान सिंह,सुनीता चौहान,मीरा राणा,जयदेव सिंह,जयबीर सिंह,सरदार सिंह,सुशील , बिजलिया,  बलदेव सिंह चौहान,कृतिराम,आशीष ममगाई,अजब सिंह,अरविन्द सहित अपर यमुना वन प्रभाग के समस्त कर्मियों ने प्रसन्नता ब्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *