भाजपा एक विचारधारा है, हम सब कार्यकर्ता इसके संवाहक हैं : महेंद्र भट्ट

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ज्ञानसू स्थित नव निर्मित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,निर्माण समिति के आशीष गुप्ता,सौरभ थपलियाल के गरिमामय उपस्थिति में हुआ ।

लोकार्पण के इस शुभ अवसर पर नवनिर्मित कार्यालय ज्ञानसू पहुंचने पर अतिथियों का फूल मालाओं ढोल नगाड़ों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
तत्पश्चात नवनिर्मित कार्यालय में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार हवन पूजन के साथ ही अतिथियों द्वारा कार्यालय का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कार्यालय केवल बैठने भर का स्थान नहीं बल्कि यहां से भाजपा के विचार को जन जन तक पहुंचाना है।लंबे कालखंड से सीखते सीखते आप सब के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी का यह भव्य और दिव्या कार्यालय हम सबको मिला इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आज पूरे देश के अंदर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान को जन-जन तक आप सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से पहुंचने का काम करें लोगों को भाजपा के सदस्य बना कर देश के विकास में भागीदारी बनाने को प्रेरित करें।राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत आज इस समर्पण और सिद्धांत के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जो राष्ट्रीय के लिए प्रतिबद्ध है।
हर जिले में पार्टी कार्यालय स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों में से एक है। उत्तरकाशी जनपद वासी सौभाग्यशाली है कि उनके जनपद में भारतीय जनता पार्टी का पहला कार्यालय का आज लोकार्पण भी हो गया है।भाजपा पदाधिकारी अब पार्टी के अपने भवन में बैठकर संगठन चला सकेंगे। आज इस समर्पण और सिद्धांत के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जो राष्ट्र हित के लिए प्रतिबद्ध है।शहरी विकास मंत्री व उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा भाजपा का यह नवनिर्मित भव्य और दिव्या कार्यालय हम सब के लिए संस्कार केंद्र के रूप में स्थाई रूप से मिल गया है। यह सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है।भाजपा एक विचार है हम सब उसे पार्टी के कार्यकर्ता है हम विचार के लिए काम करने वाले लोग हैं संगठन निरंतर राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहा है।आज इस लोकार्पण के ऐतिहासिक क्षण के साथ ही गणेश चतुर्थी की मैं आप सबको बधाई देता हूं।आज इस अवसर पर मैं सभी कार्यकर्ताओं के दर्शन कर अपने को धन्य समझ रहा हूं आप वह कार्यकर्ता है। जिनकी बदौलत में आज प्रदेश में मंत्री हूं। आप सब अनुशासित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज हमारी केंद्र में तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी 44 साल का इतिहास ने पुरानी सरकारों को आप जैसे कार्यकर्ताओं ने बदल डाला। आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तराखंड में वह मिथक भी टूटा एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा लेकिन आज आप सब की बदौलत यहां लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
आज इस अवसर पर उत्तराखंड के निर्माण करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को नमन करता हूं उत्तराखंड के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलन कारियों को भी अपनी भावभिन्न श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार निरंतर प्रदेश के लिए कार्य कर रही है । भारत का पहला राज्यउत्तराखंड है जिसने यूसीसी व नकल विरोधी कानून लाया है और लागू किया। आने वाला समय पंचायत चुनाव का है मैं आप सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को पंचायतों में सुशोभित देखना चाहता हूं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए नवनिर्मित भवन की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व चार धाम के उपाध्यक्ष सुरतलाम नौटियाल,मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी किशन भट्ट स्वराज विद्वान, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,नारायण सिंह चौहान, मुरारी लाल भट्ट,आनंदी राणा,रामसुंदर नौटियाल,जयवीर सिंह,ब्लॉक प्रमुख भटवाडी विनीता रावत, शैलेंद्र सिंह कोहली, शांति गोपाल रावत,अतुल सिंह रावत,लोकेंद्र बिष्ट, महामंत्री पवन नौटियाल,नागेंद्र चौहान,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी, भूपेंद्र सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *