उत्तरकाशी : पुलिस ने अलग -अलग मामलों में दो ब्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट /उत्तरकाशी

 

बड़कोट थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो ब्यक्तियों को गिरफ्तार किया है!बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत से मिली जानकारी के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में नशे के प्रति बढ़ती प्रवृति के कारण नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी निर्देशन में व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कल शनिवार को थाना बडकोट में पुलिस द्वारा स्थान नंगान गांव तिराहा यमुनोत्री मुख्य मार्ग पर चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त दरमियान सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह निवासी बंचाण गांव थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदा माल के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 01/2025 धारा 60 आबकारी अधि पंजीकृत किया गया v अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई रही है, l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हे का रघुवीर सिंह, हेड कोंस्टेबल अनिल रावत थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी शामिल रहे!
वहीं दूसरे मामले में न्यायालय बड़कोट द्वारा वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह c/o प्रो0 संदीप सिंह निवासी लक्ष्मी स्टोन क्रेशर ग्राम बड़ोग पो0ओ0 प्रथा थाना कसोली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के विरूद्ध जारी धारा 138 NI ACT NBW(गिरफ्तारी वारंट) पर बड़कोट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेन्द्र उपरोक्त को उसके घर हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगागिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दिगपाल सिंह, हे0का0 125 ना0पु0 राजेश कुमार शामिल रहे!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *