जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जनपद में आज देर साय को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया!जिला आपदा परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार —
विवरण भूकंप का –
भूकम्प का समय सायं:- 07:31:32 IST
भूकम्प की तीव्रता- 02.07
अक्षांश: 30.96 N
देशांतर: 78.32 E
गहराई: 05 किमी0
भूकम्प का केंद्र बिंदु- तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र मे था।
समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा वायरलेस/दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व मनेरी क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।