जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा 2025 के सरल सुगम तथा बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां व व्यवस्थायें जुटाने का कार्य शुरु कर दिया गया है, क्षेत्राधिकारी बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा यमुनोत्री धाम राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाईडिंग जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपयों का आंकलन किया गया। यात्रा मार्ग पर पडने वाली पुलिस चौकियों पर पुलिस जवानों के रुकने व ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत आवश्यकताओ का आंकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।