उत्तराखंड चारधाम यात्रा :-अक्षय तृतीया के पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

 

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

 

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को ग्यारह बजकर पचपन मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में श्रधांलुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये, अब छह माह तक माँ यमुना के दर्शन यमुनोत्री में होंगे!इससे पूर्व आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 8.20 पर मां यमुना की डोली वाद्य यंत्रो की मधुर धुनों व जयकारों के साथ यमुनोत्री धाम के लिये प्रस्थान हुई l

इस अवसर पर खरसाली में एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार अधुनिक पैकेजिंग के साथ मां यमुना के महा भोग- प्रसाद का भी शुभारंभ किया गया l चाक-चौबंध व्यवस्थाओं के साथ मां यमुना की आध्यात्मिक यात्रा को सुगम बनाने के सभी कार्य प्रभावी रूप क्रियान्वित किये गये है!कपाट खुलने के अवसर पर विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल, उपजिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी, पुरोला मुकेश रमोला, पंडा पुरोहित, मंदिर समिति के पदाधिकारी,, पुलिस उपाधिक्षक,सामाजिक कार्यकर्त्ता महावीर पँवार, श्रीमती यशोदा राणा सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *