बार एसोसिएशन एवं राजस्व कर्मियों ने अजय विक्रम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित

बड़कोट।  यमुनोत्री बार एशोसिएशन व तहसील के राजस्व कर्मियों ने  गुरुवार को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्दगाँव निवासी अजय विक्रम सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।

गुरूवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार धनीराम डंगवाल एवं वकीलों व राजस्व कर्मियों द्वारा भारतीय सेवा में फाइटर पायलट बने अजय विक्रम सिंह बिष्ट स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार श्री डंगवाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मान दिया जाना गौरव की बात है। उन्होंने सम्मान देने वाले वकीलों और सम्मान पाने वाले वायुसेना अधिकारी व उनके परिवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान वायु सेना अधिकारी अजय विक्रम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कई सम्मान मिले लेकिन अपने गृह क्षेत्र में यमुनोत्री बार एशोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे व मेरे परिवार के लिए बड़ी बात है । उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद जिम्मेदारी अधिक बढ़ गयी है। देश की सेवा तनमन से करने का उन्होंने भरोसा दिया।

इस मौके पर तहसीलदार धनीराम डंगवाल, यमुनोत्री बार एशोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह विष्ट, कीर्तन सिंह जयाड़ा, विनोद विष्ट, आनंद राणा, विनोद रावत, प्रकाश सिंह,गीता बहुगुणा,लोकेंद्र राणा,उपेंद्र असवाल, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,ग्राम प्रधान विकास मैठाणी,सचिदानंद नौटियाल, खजान रावत,उदय सिंह पंवार,भगवान सिंह रावत,राजेन्द्र डिमरी,कुलदीप राणा,रोशन जयाडा,कविता राणा,अवतार राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *