रेडक्रॉस द्वारा अग्नि पीड़ित परिवार को वितरित की गई राहत सामग्री

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

कोटि ठकराल के लोसरी तोक में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित शैलेन्द्र सिंह के परिवार को उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राहत सामग्री प्रदान की गई। राहत के तहत एक तिरपाल, किचन सेट और कम्बल दिए गए।

बीते 20 दिसम्बर 2025 को लोसरी तोक में शैलेन्द्र सिंह का दो मंजिला लकड़ी का मकान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। आग में घर का राशन, नगदी और आभूषण समेत सारा सामान नष्ट हो गया।

इस घटना के बाद सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने पीड़ित परिवार के समर्थन में आगे आया है। ग्रुप ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग उठाई है, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।
उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य व जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल द्वारा राहत सामाग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *