
उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी विषय के स्नातक एंव स्नातकोत्तर कक्षाओ के छात्र एंव छात्राओ के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एम एस कंडारी ,डॉ भारती सिंघल ,डॉ आर सी भट्ट, डॉ कविता पाठक,डॉ एम एल शर्मा,डॉ नेहा तिवारी मुख्य वक्ता श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर परिसर के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डी एस नेगी, डॉ दिशा शर्मा, डॉ सीमा पोखरियाल , डॉ शालिनी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वन्दना से किया गया। मुख्य वक्ता डॉ डी एस नेगी द्वारा अपने व्याख्यान मे छात्र एंव छात्राओ को उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र एंव छात्राओ को अपनी स्किल्स का डवलपमेंट करते हुए अपने विषय की नवीन जानकारी अपना कौशल का विकास करना चाहिए। अपनी भाषा पर मजबूत पकड रखनी चाहिए। अपने विषय की अच्छी जानकारी से ही हम आगे बढ सकते है। हमेशा नवीन तकनीक नये शब्दो का प्रयोग कर अपने ज्ञानकोश में वृध्दि कर सकते है। अंग्रेजी भाषा मे अपनी मजबूत पकड के लिए अपने दैनिक सम्प्रेषण अंग्रेजी के शब्दो का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त मे डॉ दिशा शर्मा,डॉ सीमा पोखरियाल द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह एंव साॅल भेंट की गयी। डॉ दिशा शर्मा द्वारा कार्यक्रम के अन्त मे उपस्थित सभी वक्ताओ का धन्यवाद एंव आभार प्रकट किया गया।