उत्तराखंड Express ब्यूरो
गोपेश्वर/चमोली
चमोली पुलिस में एक नई ऊर्जा और नेतृत्व का संचार करते हुए, *श्री सुरजीत सिंह पंवार (IPS) * ने आज विधिवत रूप से जनपद चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
श्री सुरजीत सिंह पंवार वर्ष 2024 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।अपनी नियुक्ति से पूर्व, वह पुलिस अधीक्षक, एटीसी (SP, ATC) जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत, उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।