
उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग(चमोली)
।राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गरिमा रतूड़ी व सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अरुणा किमोठी के साथ अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्षा ने स्वयं सेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस शिविर से आत्म अनुशासन सहयोग व त्याग की भावना सीखने को मिलेगी, जिसे उन्हें अपने बेहतर जीवन के लिए आत्मसात करना है। शिविर में छात्राओं द्वारा वृहद स्वच्छता कार्यक्रम सम्पादित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रतूडी ने जानकारी दी कि इस सात दिवसीय शिविर मे नशामुक्ति अभियान ,स्पर्श गंगा अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ई- पुस्तकालय कर्णप्रयाग का भी भ्रमण किया जाएगा।