*साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.तलवाड़ ने लॉन्च की पत्रिका की आधिकारिक वेबसाइट

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून :

साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित ‘साईं सृजन पटल’ ने डिजिटल युग में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट का भव्य लॉन्च किया। यह नवाचार पटल की रचनात्मकता, प्रतिबद्धता और समयानुकूल तकनीकी प्रयोगों का प्रतीक है।पटल के संरक्षक और संपादक डॉ. के.एल. तलवाड़ एवं संपादकीय मंडल की उपस्थिति में यह वेबसाइट लोकार्पित की गई। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य साहित्यिक सृजन को तकनीक के साथ जोड़ते हुए, रचनाकारों और पाठकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। वेबसाइट के शुभारंभ अवसर पर पटल के मार्गदर्शक एवं संस्थापकगण ने इसे “विचारों की उड़ान को वैश्विक मंच प्रदान करने वाला प्रयास” बताया। डॉ. तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वेबसाइट के माध्यम से अब पाठक देश-विदेश में कहीं से भी साईं सृजन पटल की रचनाएं, लेख, संपादकीय, कविताएं, और विशेषांक डिजिटल रूप में पढ़ सकेंगे।इस वेबसाइट के माध्यम से अब साईं सृजन पटल का रचनात्मक संसार विश्वभर में कहीं से भी आसानी से सुलभ होगा।उन्होंने कहा कि,”यह केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा को वैश्विक मंच पर ले जाने का माध्यम है। पटल अब सीमाओं से परे जाकर नए पाठकों तक पहुंचेगा।”
उपसंपादक अंकित तिवारी ने बताया कि यह वेबसाइट रचनाकारों के लिए एक ओपन प्लेटफ़ॉर्म की तरह कार्य करेगी, जहाँ वे अपनी रचनात्मक ऊर्जा को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचा सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्य संपादक, सलाहकार मंडल और तकनीकी टीम को उनके सहयोग हेतु विशेष रूप से सराहा गया। सह संपादक अमन तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि जब साहित्य सेवा, तकनीक और समर्पण मिलते हैं, तो सृजन को नई ऊँचाइयाँ मिलती हैं।
वेबसाइट के लॉन्च के साथ ही यह संदेश स्पष्ट है कि साईं सृजन पटल केवल पारंपरिक प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि नित नए प्रयोगों और तकनीकी नवाचारों के साथ साहित्यिक धरोहर को आधुनिक युग से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पटल से जुड़े कई वरिष्ठ रचनाकारों और पाठकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं और इसे रचनात्मकता का डिजिटल उत्सव बताया। इस अवसर पर नीलम तलवाड़ व इंसाइडी मीडिया कंपनी के सीईओ अक्षत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *