मूर्तिकला में सम्मान :- पौन्टी, बड़कोट निवासी पंडित महिमानंद तिवारी को विश्वकर्मा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया ” उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरुस्कार ” से सम्मानित

जयप्रकाश बहुगुणा

देहरादून /उत्तरकाशी

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तराखण्ड/उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के तत्वाधान में दिनांक 17.09.2025 को विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में हथकरघा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान राज्य के सभी जनपदों के हथकरघा/बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जनपद उत्तरकाशी के श्रीमती जानकी देवी, ग्राम वीरपुर डुण्डा तथा श्रीमती भागीरथी देवी ग्राम वीरपुर, डुण्डा, को हथकरघा बुनकर के रूप में उनके द्वारा परम्परागत शिल्प में किये गये विशेष कार्यों हेतु वर्ष 2023-24 के लिए एवं श्री महिमानन्द तिवारी ग्राम पौन्टी, बडकोट को मूर्तिकला/काष्ठकला के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्याें के लिए वर्ष 2024-25 के *‘‘उत्तराखण्ड शिल्प रत्न पुरूस्कार’’* से मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह/प्रशस्तिक पत्र एवं पुरस्कार धनराशि रू0 1.00 लाख के चैक भेंट स्वरूप प्रदान किये गये।
साथ ही इस अवसर पर जनपद के श्री शिवराम (हथकरघा बुनकर) ग्राम वीरपुर डुण्डा तथा श्री देवराम विश्वकर्मा (कष्ठकला) ग्राम अगोड़ा, भटवाड़ी को वर्ष 2022-23 एवं श्री महेंद्र पाल सिंह (हथकरघा बुनकर) डुण्डा और श्रीमती राधा (हथकरघा बुनकर) ग्राम वीरपुर, डुण्डा को वर्ष 2023-24 एवं श्री मदन लाल बगोड़ी (कष्ठकला), चिन्यालीसौड़, को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय पुरूस्कारों सें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *